ख़बर सुनें
UPPSC RO ARO 2017: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2017 (आरओ-एआरओ) का अंतिम परिणाम मंगलवार यानी 4 फरवरी को ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। उम्मीदवार के लिए यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in है। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोरानावायरस पर वैज्ञानिकों का दावा, बाजार में जल्द आने वाला है ये इंजेक्शन
मुख्य जानकारी-
- ये भर्तियां कुल 809 पदों पर हो रही थी। जबकि चयन केवल 663 पदों पर हुआ है।
- अब भी 146 पद खाली हैं।
- विज्ञापन उत्तर प्रदेश सचिवालय के पदों के साथ लोक सेवा आयोग और राजस्व परिषद के पदों को भरने के लिए जारी किया गया था।
- सूत्रों के मुताबिक आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि 146 पदों में से 142 पद सामान्य वर्ग के और 4 पद विशेष वर्ग के हैं।
- विशेष वर्ग चयन का मतलब था कि समीक्षा अधिकारी के पांच पदों पर चयन होना था लेकिन एक ही पद पर भर्ती हो सकी।
- सचिव ने बताया कि परीक्षा के परिणाम औपबंधिक हैं।
- परिणाम जारी करने के बाद आयोग सफल हुए सभी उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेगा।
- अगर प्रमाण पत्र सही नहीं पाए जाएंगे तो आयोग शासन को संस्तुति पत्र नहीं भेजेगा।
- बता दें, अभी तक इस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में 38 याचिकाएं लगी हैं। आयोग ने परिणाम घोषित करने के साथ इन सभी याचिकाओं का स्पष्टीकरण भी दिया है।
- इसकी प्रारंभिक परीक्षा 8 अप्रैल 2017 को आयोजित की गई थी।
- 21 जिलों में 1146 केंद्रों बनाए गए।
- परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 5,33,447 उम्मीदवारों ने करवाया पर 3,39,632 लोग शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए यहां कई पद हैं खाली, जल्द करें आवेदन
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें…