न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 02 Mar 2020 08:52 AM IST
पश्चिम बंगाल में देश के गद्दारों को… नारे लगाने वाले तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नए बाजार पुलिस थाने में नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ शियाकत दर्ज की गई थी। बता दें कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली को संबोधित किया था। अमित शाह की रैली में जाने वाले भाजपाइयों के एक गुट ने देश के गद्दारों को… का नारा लगाया था। शहीद मीनार इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक यहां जुटे थे।
शहीद मीनार मैदान में जाते हुए कार्यकर्ताओं के समूह में शामिल सदस्यों ने पार्टी का झंडा हाथ ले रखा था और उनको यह नारा लगाते हुए सुना गया।
तृणमूल कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार : कहा, पहले दिल्ली संभाल लें
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की और कहा कि उपदेश देने के बजाए उन्हें दिल्ली हिंसा में निर्दोष लोगों की जान नहीं बचा पाने के लिये माफी मांगनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कट्टरता और घृणा के बगैर बेहतर है और आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में यह फैलाने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने एक ट्वीट में कहा, ‘बंगाल आने और यहां उपदेश देने के बजाए अमित शाह आपको दिल्ली हिंसा में ठीक अपनी नाक के नीचे 50 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान जाने पर जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
गृहमंत्री शाह ने भरोसा जताया था कि भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी और बंगाल में बदतर होती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी। शाह ने यह आरोप भी लगाया कि तृणमूल सरकार राज्य में केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को लागू नहीं होने दे रही।

Source link