अमर उजाला नेटवर्क, शिमला, Updated Fri, 06 Mar 2020 04:24 PM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। सीएम ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक योजना 7900 करोड़ रुपये की है। इसमें से 1990 करोड़ अनुसूचित जाति उप योजना, 711 करोड़ जनजाति उप योजना और 88 करोड़ रुपये पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के लिए प्रस्तावित है। प्रदेश में पिछड़े क्षेत्रों के लिए आकांक्षात्मक खंड विकास कार्यक्रम (एडीबीपी) शुरू किया जाएगा।