अमेरिकी शहर सीटेल के पास मास्क पहने घूमती दो युवती
– फोटो : PTI
ख़बर सुनें
ईरान समेत दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। चीन के बाद खासतौर से ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान और हांगकांग में समस्या बढ़ रही है। मगर अब स्पेन और आइसलैंड जैसे देशों में भी नए मामले सामने आने लगे हैं। इस वायरस की वजह से अब तक दुनियाभर में 3300 लोगों की जान जा चुकी है और अब 95 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं।

ईरान में अप्रैल तक स्कूल-विश्वविद्यालय बंद
- ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानॉश जहानपुर ने गुरुवार को जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 15 नागरिकों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई।
- यहां अब तक 107 लोगों की जान जा चुकी है और संक्रमण के 3513 मामले सामने आ चुके हैं।
- ईरान में अप्रैल की शुरुआत तक सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
- हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि छुट्टियों का मतलब घूमना नहीं है बल्कि चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए वे घर पर ही रहें।
- ईरान इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने में भी लगा हुआ है और वह जल्द ही इसका टेस्ट कर सकता है।
आइसलैंड में मरीजों की संख्या 10 से बढ़कर 26 हुई
- यूरोपीय देश आइसलैंड में भी कोरोनावायरस अपने कदम पसार रहा है। बुधवार तक मरीजों की संख्या 10 से बढ़कर 26 तक पहुंच गई है।
- आइसलैंड में अब तक 380 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
स्विट्जरलैंड में पहली मौत
- स्विट्जरलैंड में कोरोनावायरस की वजह से पहली मौत हो गई है।
- मंगलवार को संक्रमित हुए 74 वर्षीय बुजुर्ग की एक दिन बाद ही मौत हो गई।
दक्षिण कोरिया ने मास्क का निर्यात रोका
- दक्षिण कोरिया ने मास्क की बढ़ती मांग के बीच इसके निर्यात पर रोक लगा दी है।
- माना जा रहा है कि दक्षिण कोरिया मास्क के दामों में भी बढ़ोतरी कर सकता है।
स्पेन में दूसरी मौत
- स्पेन के स्वास्थ्य प्रशासन ने कोरोनावायरस से दूसरी मौत की पुष्टि की है।
- मरीज की उम्र 82 साल थी और वह गंभीर रूप से संक्रमित था।
उत्तर कोरिया में फंसे हैं कई देशों के राजनयिक

जकार्ता में मास्क पहने स्कूली बच्चे
– फोटो : PTI